धनबाद, जून 12 -- पूर्वी झरिया क्षेत्र के महाप्रबंधक टी. पासवान के आदेश पर गुरुवार को सीआईएसएफ, आंतरिक सुरक्षा बल और बीसीसीएल अधिकारियों की देखरेख में बंद पड़ी 35 नंबर खदान के अवैध मुहाने की भराई बड़ी मशीनें लगाकर शुरू कर दी गई। चार दिन पूर्व महाप्रबंधक ने यहां छापेमारी कर करीब 150-200 टन कोयला बरामद किया था, जहां उनके सामने ही दर्जनों मजदूर खदान से भाग निकले थे। बड़ी दुर्घटना की आशंका को देखते हुए इस मुहाने को बंद कराया गया है, जिससे कोयला चोरों में हड़कंप है। गौरतलब है कि बुधवार को ही बीसीसीएल सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने कोयला चोरी पर बड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी थी। यह भी पढ़ें- सीआईएसएफ ने बीएंडके से अवैध कोयला जब्त किया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...