भौमिक अधिकार प्राप्त करने के बाद बुजुर्ग ने छोड़ी दुनिया
पीलीभीत, जून 30 -- पीलीभीत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा एक दिन पूर्व सोमवार को अपनी भूमि का मालिकाना हक,भूमिधरी अधिकार प्राप्त करने के बाद बुजुर्ग का निधन हो गया। मालिकाना हक प्राप्त होने के बाद हुई मौत की जानकारी जिला प्रशासन तक पहुंची है। सोमवार को बरखेड़ा क्षेत्र में मुख्यमंत्री ने जनसभा की थी। यहां विस्थापित हुए परिवारों को उनके भौमिक अधिकार प्रमाण पत्र दिए गए थे। इन्हीं पत्रों में पूरनपुर के हजार क्षेत्र निवासी रामचंद्र भी शामिल थे। 72 वर्षीय रामचंद्र को मुख्यमंत्री ने भौमिक अधिकार प्रमाण पत्र दिया था। भौमिक अधिकार प्रमाण पत्र मिलने के दूसरे दिन वृद्ध किसान ने दुनिया को अलविदा कह दिया। मामला हजारा क्षेत्र के गांव रामनगर निवासी रामचंद्र का है। वे सोमवार को बरखेड़ा के पतरासा कुंवरपुर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से प्रमाण पत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.