भौमवती अमावस्या पर राजघाट गंगा घाट पर उमड़े श्रद्धालु
संभल, जुलाई 14 -- आषाढ़ अमावस्या एवं दुर्लभ भौमवती अमावस्या के पावन अवसर पर मंगलवार को गुन्नौर तहसील क्षेत्र के राजघाट गंगा घाट, साधुमणि घाट, हरिबाबा बांध, सिसौना घाट सहित विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। हजारों श्रद्धालुओं ने पतित पावनी गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और पितरों की कृपा की कामना की। सुबह से ही गंगा तट पर श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। सूर्योदय के साथ "हर-हर गंगे" और "जय मां गंगे" के जयघोष से पूरा घाट क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और पितरों का तर्पण कर उनके प्रति श्रद्धा अर्पित की। यह भी पढ़ें- अमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी गंगा घाट पर लगे मेले में भी दिनभर चहल-पहल रही। श्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.