रांची, जुलाई 14 -- रांची, संवाददाता। हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में मंगलवार को भौमवती अमावस्या पर खाटूनरेश का महास्नान कराया गया। अनुष्ठान के बाद बाबा के दर्शन के लिए सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। वैदिक रीति रिवाज मंत्रोच्चार के साथ बाबा श्री श्याम का दूध, दही, घी, मधु, गंगाजल के मिश्रण से महास्नान कराया गया। साथ ही गुलाब के रूह से मालिश की गई। वहीं, कोलकाता से मंगाए गए तुलसी दल सफेद कमल कामिनी पत्ता की मोटी मालाओं से सजाया गया। इस दौरान भक्तों ने हारे के सहारे जय , खाटूनरेश की जय , सांवले सरकार की जय के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। साथ ही श्री सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। आरती कर भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। मौके पर श्रवण ढानढ़निया, पुष्पा देवी पोद्दार, मनीष साहू, राजेश जयसवाल, संतोष पोद्...