उन्नाव, जून 17 -- उन्नाव, वरिष्ठ संवाददाता । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया। बुधवार सुबह से देर रात तक पुलिस और प्रशासनिक अमला कार्यक्रम स्थल डीह ग्राम पंचायत के भौनीखेड़ा पर डटा रहा। हेलीपैड से लेकर मंच, पंडाल और आसपास के पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में लेकर सेनेटाइज किया गया। डॉग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ता, एंटी-सबोटाज टीम और खुफिया विभाग ने चप्पे-चप्पे की जांच कर सुरक्षा व्यवस्था को परखा। मुख्यमंत्री के आगमन से पहले पूरे रूट पर कड़ी निगरानी रखते हुए प्रवेश और निकास मार्गों की भी गहन तलाशी ली गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को जनपदवासियों के बीच रहेंगे। उनके आगमन को लेकर डीह स्थित कार्यक्रम स्थल पर बुधवार सुबह से ही सुरक्षा एजेंसियों की गतिविधियां तेज रहीं। हेलीपैड और करीब 300 मीट...