दुमका, अप्रैल 13 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। जरमुंडी प्रखंड के जराकुरूवा में आयोजित तीन दिवसीय श्रीराम कथा के दूसरे दिन कथा श्रवण करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। वृंदावन से आए कथा व्यास सुबोधानंद महाराज श्रीराम कथा का वाचन कर रहे हैं। तीन दिवसीय राम कथा के दूसरे दिन शिव-पार्वती विवाह, सती चरित्र, भक्ति के प्रकार और भगवान राम के बाल चरित्र, शिक्षा का वर्णन किया गया। दूसरे दिन के मुख्य प्रसंग में शिव-सती, शिव-पार्वती विवाह, सती के अभिमान, अग्नि द्वारा देह त्याग और फिर माता पार्वती के रूप में पुनः जन्म लेकर भगवान शिव के साथ विवाह का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा व्यास ने भगवान की भक्ति, नवधा भक्ति, ईश्वर के प्रति अटूट विश्वास के बारे में बताया और यह समझाया कि संसारिक सुखों से ऊपर भगवान का नाम है। इसके पूर्व बालकांड के अंतर्गत प्रभु श्रीराम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.