कानपुर, मार्च 21 -- कानपुर। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन कानपुर चैप्टर की ओर से बेहतर जीवन जीने की कला पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता मोटिवेशनल स्पीकर अरुण ऋषि ने जीवन को सरल, संतुलित एवं सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ जीने के तरीकों के बारे में बताया। प्रतिस्पर्धात्मक एवं तनावपूर्ण वातावरण में व्यक्ति अक्सर भौतिक उपलब्धियों की दौड़ में मानसिक शांति, स्वास्थ्य एवं पारिवारिक संबंधों की उपेक्षा कर देता है, जिसके परिणामस्वरूप जीवन में असंतुलन उत्पन्न हो जाता है। उन्होंने सही सोच, सकारात्मक दृष्टिकोण, आत्मानुशासन एवं समय प्रबंधन को जीवन में सफलता एवं संतुलन का आधार बताया। अध्यक्ष आरके अग्रवाल, महामंत्री हर्षल अग्रवाल, सुनील वैश्य, आलोक अग्रवाल, जय हेमराजानी, दिनेश बरासिया, मनमोहन राजपाल, विक्रांत अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.