सोनभद्र, अप्रैल 21 -- सोनभद्र, संवाददाता। भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष रामबहादुर सिंह के नेतृत्व में किसानों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर रेलवे के दोहरीकरण में राबर्ट्सगंज तहसील के ग्राम पंचायत पकरी के किसानों की जमीन का भौतिक सत्यापन कराने जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि रेलवे लाईन के दोहरीकरण में किसानों की जमीन अधिग्रहित की जा रही है। दोहरीकरण में राजस्व लेखपाल के नापी किये बगैर किसानों की जमीन में रेलवे के माध्यम से कार्य किया जा रहा है। कहा कि किसानों की जमीन की सीमा का चिन्हांकन नहीं किया गया है, जिससे किसानो में नाराजगी देखी जा रही है। राजस्व लेखपाल से किसानों की जमीन का भौतिक सत्यापन कराने के बाद ही कार्य एवं मुआवता तय कराया जाना चाहिए। कहा कि किसान हित को दृष्टिगत रखते हुए राजस्व लेखपाल को अपने स्तर से निर्देशित कर जमीन की न...