भौतिक सत्यापन अधूरा, 1.21 लाख पेंशनर्स की पेंशन अटकी
मुजफ्फर नगर, जून 4 -- मुजफ्फरनगर जनपद में करीब 1.21 लाख पेंशनर्स का अभी तक भौतिक सत्यापन पूर्ण नहीं हो पाया है। जिस कारण शासन स्तर से उक्त पेंशनर्स की पेंशन रूकी हुई है। उधर, बैंक खाते में पेंशन की धनराशि नहीं आने पर लाभार्थी सरकारी विभागों के चक्कर काट रहे है। जिला समाज कल्याण विभाग, दिव्यांगजन कल्याण विभाग और प्रोबेशन विभाग के द्वारा भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है।शासन स्तर से वृद्धा, दिव्यांग और विधवा पेंशन पात्र लाभार्थियों को मिलती है। तीन माह की पेंशन एक साथ लाभार्थियों में खातों में पहुंचती है। नया वित्तीय वर्ष शुरू होने पर पेंशनर्स का सत्यापन कराया जाता है, जिसकी प्रक्रिया संबंधित विभाग के द्वारा शुरू कर दी गई है। जिला समाज कल्याण विभाग के द्वारा 44920 पेंशनर्स का सत्यापन कराया जा रहा है। दिव्यांगजन कल्याण विभाग के द्वारा 17810 पें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.