प्रयागराज, मई 3 -- प्रयागराज, संवाददाता। मेडिकल, डेंटल, आयुष, वेटरनरी और नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी 2026) रविवार को दोपहर 2 से 5 बजे तक शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। जिले के 46 परीक्षा केंद्रों पर पंजीकृत 22655 परीक्षार्थियों में से 22115 यानि 97.61 प्रतिशत से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए और 540 अनुपस्थित रहे।परीक्षार्थियों और विषय विशेषज्ञों के अनुसार इस वर्ष भौतिक विज्ञान का पेपर अपेक्षाकृत कठिन और अवधारणा आधारित रहा, जिससे छात्रों को काफी समय लगा। सांख्यिकी और न्यूमेरिकल प्रश्नों ने अभ्यर्थियों की परीक्षा ली। वहीं रसायन विज्ञान का प्रश्नपत्र पिछले वर्ष की तुलना में आसान रहा और अधिकांश प्रश्न एनसीईआरटी आधारित थे। यह भी पढ़ें- भौतिक विज्ञान ने बढ़ाई मुश्किल, केमिस्ट्री से मि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.