बांदा, मार्च 13 -- बांदा। उप परिवहन आयुक्त परिक्षेत्र झांसी केडी सिंह गौर ने जिले की प्रवर्तन टीमों के साथ स्कूली बसों को चेक किया। अधिकारियों को निर्देशित किया कि बसों का भौतिक रूप से निरीक्षण करें। मानक विहीन स्कूली बसों में बच्चों के असुरक्षित परिवहन को लेकर उप परिवहन आयुक्त बेहद सख्त मूड में नजर आए। सड़क पर संचालित वाहनों की जांच के साथ साथ, उप परिवहन आयुक्त केडी सिंह गौर ने कई स्कूलों पर भी पहुंच कर प्रबंधन से वार्ता की और स्कूल बसों का निरीक्षण कर फिटनेस जांची। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है। स्कूल प्रबंधन यह सुनिश्चित करे कि उनके स्कूल वाहन सुरक्षा मानकों को पूर्ण करते हों और वाहन की फिटनेस वैध हो।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.