भदोही, मार्च 23 -- भदोही, संवाददाता। शहर के रामरायपुर स्थित डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय में भौतिकी परिषद का गठन किया गया। प्राचार्य डा. माया ने कहा कि विभागीय परिषद् का गठन विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, संगठन भावना और उत्तरदायित्व बोध को विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने नवगठित परिषद् को शुभकामनाएं देते हुए विभाग के सर्वांगीण विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। विभाग प्रभारी डा. राजकुमार सिंह यादव ने बताया कि परिषद् गठन की प्रक्रिया छात्र-छात्राओं की सहमति से सम्पन्न की गई। इस दौरान कोषाध्यक्ष प्रतिभा पटेल, सचिव मानसी जायसवाल, उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार पटेल, कक्षा प्रतिनिधि के रूप में प्रतिभा, श्वेता मौर्य, काजल श्रीवास्तव का चयन किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.