भौतिक गुणों पर आधारित उच्च तापमान अतिचालक विषय पर व्याख्यान
आरा, अप्रैल 28 -- आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के पीजी भौतिकी विभाग में विभागाध्यक्ष प्रो बीके मिश्रा की अध्यक्षता में व्याख्यान का आयोजन किया गया। मौके पर भौतिक गुणों पर आधारित उच्च-तापमान अतिचालक का निर्णायक अध्ययन विषय पर विस्तार से चर्चा हुई। इस व्याख्यान की खास बात यह रही कि शोधार्थी निशांत कुमार उर्फ चंदन ने विस्तार से विषय पर पीपीटी के माध्यम से अपनी बातें रखी। निशांत कुमार ने इसके लाभ की जानकारी दी। निशांत कुमार ने बताया कि उच्च-तापमान अतिचालक बताता है कि ये सामग्री, विशेष रूप से क्यूप्रेट्स और आयरन-आधारित यौगिक, तरल नाइट्रोजन के तापमान (77 के) से ऊपर भी शून्य प्रतिरोधकता प्रदर्शित करते हैं। इन सामग्रियों का अध्ययन इनकी लेयर्ड क्रिस्टल संरचना, उच्च क्रिटिकल चुंबकीय क्षेत्र, मेसनर प्रभाव और मजबूत इलेक्ट्रॉनिक सह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.