इटावा औरैया, मार्च 22 -- नीव फाउंडेशन संस्थान का शुभारंभ मनुदास महाराज ने किया। उन्होंने कहा कि भौतिक शिक्षा के साथ आज आध्यात्मिक शिक्षा भी आवश्यक है। नीव फाउंडेशन की विशेष कक्षाओं की शिक्षाविदों ने सराहना की। मनुदास महाराज ने कहा कि केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि जीवन मूल्यों और संस्कारों का ज्ञान भी विद्यार्थियों को दिया जाना चाहिए। संस्थान के संचालकों शिक्षक आनंद मित्तल व पवन त्रिवेदी ने बताया कि अब एक ही छत के नीचे सीबीएसई बोर्ड कक्षा 6 से 12 तक सभी विषयों की शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे नीट व जेईई की तैयारी भी कराई जाएगी, जिससे छात्रों को कोटा और दिल्ली जैसे बड़े शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। डा.मुकेश चंद्र यादव, डा. कैलाश चंद्र यादव, डा.धर्मेंद्र शर्मा, डा. शैलेंद्र शर्मा, पवन यादव डा. आरके अग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.