मधुबनी, सितम्बर 19 -- मधुबनी। एक वोल्ट विभवांतर पर इलेक्ट्रॉन को त्वरित करने पर कितनी ऊर्जा प्राप्त होती है, पृथक धात्विक गोले की वैद्युत स्थितिज ऊर्जा क्या होगी और परावैद्युत पदार्थ भरने पर संधारित्र की धारिता में क्या परिवर्तन होगा। 11 वीं और 12 वीं की अर्द्धवार्षिक परीक्षा में भौतिकी के प्रश्नपत्र में विद्यार्थियों से ऐसे ही अवधारणा आधारित सवाल पूछे गए। वहीं रसायनशास्त्र में मोलरता, राउल्ट का नियम, गैल्वेनिक सेल, डी-ब्लॉक एवं संक्रमण तत्व, समन्वय यौगिक तथा प्रथम कोटि की अभिक्रिया जैसे विषयों को प्रश्नों में शामिल किया गया। भौतिकी के वस्तुनिष्ठ खंड में वैद्युत क्षेत्र, वैद्युत बल, वैद्युत फ्लक्स, बिंदु आवेश के कारण विभव और इलेक्ट्रॉन के विशिष्ट आवेश से संबंधित प्रश्न पूछे गए। यह भी पढ़ें- परीक्षार्थियों ने कहा, भौतिकी के कई प्रश्न थे मु...