उन्नाव, जून 22 -- उन्नाव, संवाददाता। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) चारों केन्द्रों पर शांति और शुचिता पूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। कड़ी सुरक्षा और सीसीटीवी के निगरानी में पूरी पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ अभ्यर्थियों ने सवालों के उत्तर लिखे। परीक्षा देकर निकले तमाम अभ्यर्थी भौतिक विज्ञान तो कई रसायन विज्ञान के प्रश्नों की कठिनाई से उलझने की बात करते दिखे। जबकि जीव विज्ञान की परीक्षा में 80 फीसदी अभ्यर्थियों ने बेहतर नतीजे पर सहमति जताई। इस दौरान डीएम घनश्याम मीना, एसपी जय प्रकाश सिंह ने निरीक्षण करके परीक्षा की हकीकत जांची।परीक्षा केन्द्र डीएसएन डिग्री कालेज, अटल बिहारी इंटर कालेज, जीजीआईसी और केन्द्रीय विद्यालय दही चौकी में परीक्षा टाइम से करीब दो घंटे पहले ही रविवार को अभ्यर्थियों ने उपस्थिति दर्ज कराई। यह भी पढ़ें- केमिस्ट्री...