भौतिकी के प्रश्नों का जवाब देने में हुई परेशानी
मोतिहारी, सितम्बर 8 -- मोतिहारी,निप्र। जिले के आठ परीक्षा केंद्रों पर स्नातक छठे सेमेस्टर की परीक्षा सोमवार से शुरू हो गयी। पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण रही। परीक्षा दो पालियों में आयोजित हो रही है। प्रथम पाली पूर्वाह्न 9 बजे से अपराह्न 12 बजे तक व द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न 1 बजे से 4 बजे तक हो रही है। पहले दिन प्रथम पाली में मेजर कोर्स ग्रुप सी के भौतिकी, हिंदी, गणित, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, व द्वितीय पाली में ग्रुप बी के इतिहास, म्यूजिक,भोजपुरी, जुलोजी आदि विषयों की परीक्षा हुई। एसएनएस कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ विक्रम कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण रही। इस दौरान,परीक्षा नियंत्रक डॉ रूपेश वर्मा ने औचक निरीक्षण कर परीक्षा का जायजा लिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक डॉ सुरेश नारायण, डॉ मिन केश चौधरी, डॉ मनोज कुमार,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.