मोतिहारी, मई 25 -- मोतिहारी,निप्र। शहर के पंडित उगम पांडेय कॉलेज में स्नातक द्वितीय सेमेस्टर की आंतरिक परीक्षा सोमवार से शुरू हो गयी। परीक्षा शांतिपूर्ण रही। प्राचार्य प्रो. प्रेमचंद पांडेय ने बताया कि परीक्षा चार पालियों में आयोजित हो रही है। प्रथम पाली सुबह 9 बजे से 10 बजे तक , द्वितीय पाली पूर्वाह्न 10:30 बजे से 11:30 बजे तक, तृतीय पाली अपराह्न 12:30 बजे से 1:30 बजे तक व चौथी पाली अपराह्न 2 बजे से 3 बजे तक आयोजित हो रही है। पहले दिन प्रथम पाली में इतिहास, भौतिकी व म्यूजिक की परीक्षा हुई। वहीं, द्वितीय पाली में एईसी पेपर 2 के तहत इन्वॉयरमेंट साइंस, तृतीय पाली में एसईसी पेपर2 में पीडीसी व चौथे पाली में वीएसी पेपर 2 के तहत सीवीएफडी की परीक्षा आयोजित की गयी। प्राचार्य ने बताया कि परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है। परीक्षा में 461 परीक्षार...