भौकाल बनाने के लिए तमंचा लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार
चंदौली, जून 4 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। बलुआ थाना क्षेत्र के नैढ़ी गांव में बीते मंगलवार को असलहा लहराने का वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस ने आरोपी को बड़गांवा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि क्षेत्र में भौकाल बनाने के लिए असलहा लहराया था।थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि दो जून की शाम को नैढ़ी ईदगाह चौराहे के पास कुछ लोगों में मारपीट हो गई थी। इस मामले में बलुआ थाना क्षेत्र के बड़गांवा गांव निवासी आमिर ने असलहा लहराया था। यह भी पढ़ें- विवाद के दौरान युवक ने लहराया असलहा, वीडियो वायरल इसका वीडियो वायरल होने पर इसकी तलाश की जा रही थी। उसे गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसकी नैढ़ी गांव के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.