गोरखपुर, अप्रैल 28 -- शिवम सिंह गोरखपुर। जिले में निजी सुरक्षा के तौर पर पेड गनर रखने वाले नेताओं और कारोबारियों को अतिरिक्त भुगतान करना होगा। शासन के नए निर्देशों के तहत पहली अप्रैल से गनर लेने वालों को अब केवल मूल वेतन का हिस्सा ही नहीं, बल्कि महंगाई भत्ता (डीए) भी जमा करना होगा। इस संबंध में वित्त नियंत्रक अशोक कुमार सिंह ने पत्र जारी कर सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं।अब तक पेड गनर रखने वाले व्यक्तियों को गनर के मूल वेतन का 10 प्रतिशत से लेकर 100 प्रतिशत तक भुगतान करना पड़ता था। यह प्रतिशत सुरक्षा श्रेणी और आवश्यकता के अनुसार तय होता था, लेकिन नई व्यवस्था लागू होने के बाद अब गनर के मूल वेतन के साथ महंगाई भत्ता भी वहन करना होगा। यह भी पढ़ें- पहल: गोवंश संरक्षण को डीएम ने दिया एक दिन का वेतन इससे भुगतान राशि में बढ़ोतरी हो गई है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.