धनबाद, मार्च 6 -- पूर्वी झरिया क्षेत्र अंतर्गत घनी आबादी वाले भौंरा छह नंबर मोहल्ला के बीचों-बीच मंगलवार की सुबह अचानक जमीन धंसने से गोफ बन गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग डर के मारे घरों से बाहर निकल आए। दो फिट गुणा दो फिट का गोफ बनने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही जनता मजदूर संघ के रंजय कुमार, धनंजय कुमार सिंह, उमेश यादव और संजय वर्मा मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी स्थानीय प्रबंधन और भौंरा ओपी पुलिस को दी गई। भौंरा ओपी प्रभारी सुमन सौरभ ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। स्थानीय लोगों ने प्रबंधन पर सी-टू पैच में हैवी ब्लास्टिंग करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार हो रही भारी ब्लास्टिंग के कारण जमीन कमजोर हो गई है, जिससे गोफ बना और कई घरों में दरारें आ गई हैं।ओवरमैन से धक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.