धनबाद, अगस्त 31 -- भौंरा, प्रतिनिधि। पूर्वी झरिया क्षेत्र की सीआईएसएफ टीम ने रविवार को गौरखूंटी में अवैध कोयला से लदे एक टोटो को जब्त किया। टोटो पर करीब 15 बोरी कोयला लोड था। जानकारी के अनुसार यह अवैध कोयला 8 नंबर से लोड कर मोहलबनी नगीना बाजार ले जाया जा रहा था। बताया जाता है कि जब्त वाहन का चालक दिव्यांग है। कोयला चोरी रोकने को लेकर सीआईएसएफ इन दिनों क्षेत्र में लगातार छापेमारी कर कार्रवाई तेज कर रही है। इसके बावजूद इलाके में कोयला चोरी रुकने का नाम नहीं ले रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...