धनबाद, फरवरी 2 -- भौंरा। पूर्वी झरिया क्षेत्र के क्षेत्रीय कार्यालय के समीप रविवार को सुबह कोयला लोड हाइवा बैक करने के दौरान नाला में फंस गया। हाइवा के आगे का दोनों चक्का जमीन से ऊपर उठ गया। हाइवा से एक अखबार का बोर्ड और सड़क का स्पीड संकेतक क्षतिग्रस्त हो गया। हाइवा को क्रेन से निकालने का काफी प्रयास किया गया। लेकिन शाम तक हाइवा नाला में फंसा रहा। इस कारण लोगों को सड़क जाम का सामना करना पड़ रहा है। हाईवा 4 पैच कोल डिपो से कोयला लोड कर वजन कराने कांटाघर जाने के लिये बैक कर रहा था। तभी उसका संतुलन बिगड़ गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.