धनबाद, जनवरी 28 -- भौंरा। भौंरा परसियाबाद कॉलोनी के निवासी शिवनाथ बारी की पत्नी व पत्रकार विजय कश्यप की मां शांति देवी (85) का निधन मंगलवार को उनके निवास में हो गया। वह एक धर्म पारायण महिला थीं। काफी दिनों से बीमार चल रहीं थीं। शांति देवी अपने पीछे चार पुत्र व एक पुत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गयी। उनका अंतिम संस्कार मोहलबनी मुक्तिधाम में किया गया। उनके निधन पर पत्रकार कुमार राजन सिंह, राजेन्द्र प्रसाद, सुधीर रजक, समाजसेवी मौसम महांति, उमेश यादव, राजेश सिंह, विमल चक्रवर्ती, महेंद्र यादव आदि ने शोक व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.