बेगुसराय, अप्रैल 13 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। तेयाय ओपी क्षेत्र में दादपुर गांव में सोमवार को रंजेश पासवान के सात वर्षीय पुत्र अंगराज को किसी जहरील कीड़े ने काट लिया। परिजनों ने इसे मामूली बात समझ कर बच्चे को झाड़ फूंक कराया। उसके बाद जब बच्चे की स्थिति बिगड़ने लगी तो इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। मृतक के चाचा ने बताया कि अंगराज ने बताया कि खेलने के दौरान उसे एक भौंरा ने काट लिया। भौंरा काटने को वह मामूली बात समझ लिया। स्थानीय स्तर पर भगत से उसे झाड़ फूंक कराया। उसके बाद बच्चे आकर घर में सो गया। यह भी पढ़ें- इस्लामपुर में सर्पदंश से युवक की मौत थोड़ी देर बाद जब तबियत बिगड़ने लगी तो उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान...