धनबाद, दिसम्बर 26 -- भौंरा, प्रतिनिधि। भौंरा ओपी क्षेत्र के भौंरा ऊपर बाजार स्थित संतोषी माता के मंदिर से बुधवार की रात चोरों ने काली मां की प्रतिमा से लाखों के सोने के आभूषणों की चोरी कर ली है। गुरुवार की सुबह इसकी जानकारी मिलते ही पूरे क्षेत्र के लोगों ने रोष व्यक्त किया। लोग भौंरा ओपी पुलिस से चोरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करने लगे। मंदिर के पुजारी निरंजन मोदक ने भौंरा ओपी पुलिस को सूचित कर दिया है। बताते है कि मंदिर परिसर में ही मां काली की प्रतिमा है। चोरों ने प्रतिमा का सोने का मांगटीका समेत अन्य गहने चुरा लिए। मंदिर की देखभाल करने वाले पुजारी निरंजन मोदक और पत्नी मीरा देवी ने बताया कि बुधवार की शाम मंदिर बंद करते समय उक्त गहनों को देखा था। गुरुवार की सुबह मंदिर खोला तो गहने गायब थे। संतोषी माता के मंदिर में महिला, पुरुष व बच्चों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.