मुरादाबाद, अप्रैल 29 -- मुरादाबाद। कटघर सिंहमन हजारी स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर में एक दिवसीय शिव कथा का आयोजन किया गया। कथा व्यास आचार्य धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि भगवान शिव देवों के देव हैं। इसीलिए उन्हें महादेव कहा जाता है। यह अति भोले हैं। मामूली पूजा, एक लोटा जल और मात्र बेल की दो पत्तियों से ही खुश हो जाते हैं। व्यवस्था में राधे श्याम ओझा, पवन कुमार, रचित शर्मा, नितिन शर्मा, राधा रानी, कविता शर्मा, सुनीता देवी आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...