मैनपुरी, फरवरी 13 -- किशनी। आगामी 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व को लेकर नगर व क्षेत्र के हजारों युवा कांवड़ भरने के लिए फर्रुखाबाद स्थित गंगा घाट के लिए रवाना हुए। शुक्रवार सुबह 9 बजे नगर के बाईपास स्थित सिद्धपीठ शिव मंदिर पर शिवभक्त कांवड़ लेकर एकत्रित हुए। यहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद जय भोले और जय शंकर के जयघोष के साथ प्रस्थान किया। किशनी टीम का नेतृत्व 26 कांवड़ चढ़ा चुके रिंकू रावत ने किया। इस दौरान आकाश राठौर, सत्यम पांडेय, देवकीनंदन राठौर, कमलेश शंखवार, अर्पित पांडेय, विकास गुप्ता, धर्मेंद्र गुप्ता, मनीष, एकांश, सूरज, रोहित गुप्ता आदि बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे। कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा के लिए सीओ भोगांव रामकृष्ण द्विवेदी व थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह पुलिस बल के साथ तैनात रहे। महारास, कंस वध और मथुरा गमन प्रसंगों का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.