वाराणसी, मार्च 20 -- वाराणसी, हिन्दुस्तान संवाद। चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार को काशी विश्वनाथ धाम में शिवार्चनम का आयोजन किया गया। इसमें शामिल कलाकारों ने गायन, वादन और नृत्य के माध्यम से भोलेनाथ के दरबार में भगवती की आराधना की गई। सांस्कृतिक संध्या में देश के ख्यातिलब्ध कलाकारों ने उत्कृष्ट प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को आनंदित कर दिया। पद्मश्री मालिनी अवस्थी ने भक्ति संगीत ने वातावरण को भक्तिरस से ओतप्रोत कर दिया। सुप्रसिद्ध नृत्यांगना रमा वैद्यनाथन ने भावपूर्ण भरतनाट्यम से देवी आराधना की अद्भुत प्रस्तुति दी। पद्मश्री पं. शिवनाथ मिश्र, पं. देवव्रत मिश्र एवं उनके पुत्र कृष्णा मिश्र ने 'सितार त्रिवेणी' का प्रवाह किया। उन्होंने सबसे पहले राग वाचस्पति में रूपक ताल एवं तीन ताल में बंदिश सुनाई। ध्रुपद शैली में राग दरबारी में शिव स्तुत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.