भोले के भक्त क्रिकेटर आकाशदीप की काशी में शादी कल
वाराणसी, जून 23 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। भगवान शंकर के भक्त टेस्ट क्रिकेटर आकाशदीप की शादी कल बनारस में होगी। इसके पूर्व सासाराम (बिहार) स्थित उनके पैतृक गांव में सोमवार को देर शाम मेहंदी की रस्म पूरी हुई। शादी के आयोजन को परिजनों ने गुप्त रखा है। साथ ही मीडिया और आमजन को भी सासाराम में होने वाले शादी के प्रारंभिक आयोजनों से दूर रखा गया है। गौरतलब है कि आकाशदीप की मंगेतर अक्षिता रोहतास जिले के डेहरी-ऑन-सोन प्रखंड स्थित मानिकपुर गांव की निवासी हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बनारस में शादी के लिए होटल ताज गैंजेज को बुक किया गया है। 23 जून को हल्दी की रस्म सासाराम स्थित आवास पर पूरी करने के बाद पूरा परिवार सड़क मार्ग से बनारस पहुंचेगा और सीधे होटल ताज जाएगा। 24 जून को जयमाल और शादी की अन्य रस्में पूरी की जाएंगी।हिन्दुस्तान ने आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.