मुजफ्फरनगर, अगस्त 4 -- Hindustan Special: हरिद्वार से गंगाजल लेकर शिवभक्त कांवड़ियों का सैलाब वेस्ट यूपी के तमाम शहरों में पहुंचने लगा है। शिवभक्त कांवड़ियों का अंदाज ऐसा है कि देखने वाले बरबस ही इन्हें देखते ही रह जाते हैं। मुजफ्फरनगर से जब रावण के भेष में कांवड़िया मूलचंद त्यागी गुजरे तो सभी के आकर्षण का केंद्र बन गए। दिल्ली की रामलीला में रावण का किरदार निभाने वाले मूलचंद समयपुर बादली में जलाभिषेक करेंगे। रावण का रूप उन्होंने क्यों रखा, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वह समाज को संदेश देना चाहते हैं कि बहन-बेटियों की सुरक्षा के लिए रावण की तरह तत्पर रहें और दरिंदों से उनकी रक्षा करें। दूसरा, कांवड़ खंडित होने पर गाड़ियों में तोड़फोड़ करने वाले कांवड़ियों से अपील की कि किसी का नुकसान न करें। वाहन स्वामी से जल मंगवाने का अनुरोध कर यात्रा ...