भोले के जयघोष से गूंज उठीं राहें, कांवड़ियों के उत्साह से वातावरण हुआ शिवमय
रामपुर, अगस्त 9 -- रामपुर। सावन के पावन माह में सड़कों पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। चारों तरफ बम-बम भोले और जय शिव शंभू के जयघोषों की गूंज सुनाई दे रही है। हाथों में सजी-धजी कांवड़, जुबान पर बाबा भोलेनाथ का नाम और आंखों में अपार श्रद्धा लिए लाखों कांवड़िये अपने गंतव्य की ओर लगातार बढ़ रहे हैं। कांवड़ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। मीलों का कठिन सफर तय करने के बावजूद कांवड़ियों के चेहरे पर न तो थकान दिख रही है और न ही पांव के छाले उनके कदम रोक पा रहे हैं। डीजे और ढोल-नगाड़ों की थाप पर भोले के भजनों के साथ नाचते-गाते शिवभक्तों से पूरा मार्ग शिवमय हो गया है। यह भी पढ़ें- हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा हाईवे जगह-जगह केसरिया रंग में रंगे श्रद्धालुओं की टोलियां ही दिखाई दे रही हैं। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.