रांची, अप्रैल 1 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। धार्मिक संगठन भोले की फौज की ओर से दो अप्रैल को शाम साढ़े छह बजे से पहाड़ी मंदिर परिसर में श्री हनुमान जन्मोत्सव सह भंडारा का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर मंदिर के आधार तल पर शिवालय में विराजमान महाकाल का नयनाभिराम शृंगार किया जाएगा। श्री हनुमान की पूजा-अर्चना के बाद भोग चढ़ाया जाएगा। आरती के बाद भजन-कीर्तन आरंभ होगा। संगठन से संबद्ध शिव भक्त बाबा के दरबार में भजनों की लड़ियां प्रस्तुत कर हाजिरी लगाएंगे। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच भंडारा में महाभोग प्रसाद का वितरण होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.