महोबा, फरवरी 16 -- महोबा, संवाददाता। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर भक्तों ने भगवान भोले नाथ की आराधना कर परिवार की खुशहाली की कामना की। मंदिरों में भंडारा में भक्तों ने परिवार के साथ पहुंचकर प्रसाद छका। रविवार को महाशिवरात्रि को लेकर शहर से लेकर गांव-गांव में शिव बारात निकाली गई। देर शाम तक भक्त भगवान भोले की बरात में झूमते रहे। सोमवार को सुबह से मंदिरों में पहुंचकर महिलाओं ने भोले की आराधना की। शहर के भटीपुरा के चंद्रिका चौराहा के पास भोले बाबा की पहाड़िया में स्थित शिव मंदिर में भंडारा में भक्तों ने प्रसाद छका। सुबह से ही मंदिर पहुंचने का सिलसिला शुरु हो गया। भक्त अंकित राजपूत, दुर्गेश चौरसिया, विनोद कुशवाहा, मनोज ने भंडारा में सहयोग किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.