दुमका, मार्च 27 -- दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड क्षेत्र के गुमरो स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन की रात्रि भक्ति और उल्लास से सराबोर रही। वृंदावन से पधारे कथावाचक संजय शास्त्री ने भगवान भोलेनाथ की बारात और विवाह प्रसंग का अत्यंत भावपूर्ण एवं जीवंत वर्णन किया, जिसे सुनकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो उठे। कथावाचक ने अपने रोचक शैली में भगवान शिव की अनोखी बारात की तैयारी, उसमें शामिल भूत-प्रेत, गणों और विविध अलौकिक झांकियों का सजीव चित्रण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि शिव की बारात संसार की सबसे निराली बारात मानी जाती है, जिसमें देवताओं के साथ-साथ अदृश्य शक्तियों की भी उपस्थिति होती है। इस प्रसंग के दौरान प्रस्तुत झांकियों और वर्णनों ने पूरे पंडाल को भावविभोर कर दिया। कथा के बीच-बीच में गाए गए वि...