प्रयागराज, जुलाई 14 -- सावन मास के पहले सोमवार को प्रयागनगरी भगवान शिव की भक्ति में रंगी नजर आई। मनकामेश्वर, कोटेश्वर, सोमेश्वर, दशाश्वमेध, शिव कचहरी और पड़िला महादेव मंदिर में भोर से ही हर-हर महादेव और बोल बम की गूंज रही। भोलेनाथ की विधि विधान से मंगला आरती के बाद जैसे ही चार बजे मंदिरों के कपाट दर्शन-पूजन के लिए खोले गए वैसे ही हर कोई पहले जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक के लिए उत्सुक दिखाई दिया। मंदिरों में महिलाओं और पुरुषों की अलग-अलग कतार लगी थीं। मंदिर परिसर में जितनी आस्था दिखाई दे रही थी, उससे ज्यादा भक्तों की भीड़ हाथों में बेलपत्र, धतूरा, शमी पत्र, गंगाजल, दूध व भांग शिवलिंग पर अर्पित करने के लिए बढ़ती जा रही थी। दोपहर बारह बजे तक मनकामेश्वर मंदिर, कोटेश्वर मंदिर व सोमेश्वर नाथ मंदिर में उत्साहित भक्तों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.