रिषिकेष, फरवरी 12 -- भगवान भोलेनाथ के दरबार नीलकंठ मंदिर में शिवभक्तों को तांता लगना शुरू हो गया है। महाशिवरात्रि से पहले ही रोजाना हजारों की संख्या में शिवभक्त नीलकंठ मंदिर में पहुंच रहे हैं। समूचे नीलकंठ क्षेत्र में हर-हर महादेव के जयकारों की गूंज सुनाई दे रही है। गुरुवार को ब्रह्म मुहूर्त से नीलकंठ शिव मंदिर में जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हुआ, जो कि रात तक जारी रहा। इस दौरान हजारों की संख्या में भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पुण्य कमाया। भोले भक्तों के जत्थे दिनभर पैदल मार्ग से नीलकंठ के लिए कूच करते रहे, जबकि, मोटर मार्ग पर भी शिवभक्तों की आमद से वाहनों का दबाव बढ़ा दिखा। जानकी सेतु और रामझूला पुल भी शिवभक्तों से पूरी तरह से पैक रहा। नीलकंठ मेला क्षेत्र में सुरक्षा के लिए जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात रहे। पैदल मार्ग पर पुलिस के साथ राज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.