दुमका, मार्च 1 -- जरमुंडी। नगर निकाय चुनाव में नवनिर्वाचित देवघर नगर निगम के मेयर रवि राउत शनिवार को फौजदारी बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने के लिए बासुकीनाथ मंदिर पहुंचे। नगर निकाय का चुनाव जीतने के बाद देवघर के मेयर ने फौजदारी दरबार में भोलेनाथ की षोडशोपचार विधि से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर मेयर रवि राउत और उनके सहयोगियों को बासुकीनाथ मंदिर के पंडा-पुरोहितों ने मंदिर गर्भगृह में ले जाकर बाबा फौजदारीनाथ की पूजा-अर्चना करायी। बाबा बासुकीनाथ के प्रधानमंत्री में पूजा-अर्चना करने के बाद पुरोहितों ने उन्हें माता पार्वती मंदिर, माता काली व राजराजेश्वरी पीतांबरा माता बगलामुखी की भी विधिवत पूजा-अर्चना करायी। पूजा के समापन पर पंडितों ने बासुकीनाथ मंदिर में वृहत आरती भी करवाई। इस क्रम में मेयर रवि राउत पूजा अर्चना के उपरांत मंदिर कार्यालय पहुंचे, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.