बांका, जुलाई 20 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। भगवान भोलेनाथ के प्रति आस्था, श्रद्धा और विश्वास का सबसे बड़ा उत्सव माने जाने वाले विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले की शुरुआत में अब महज 8 दिन शेष रह गए हैं। जबकि बांगला सावन शुरू होने के कारण छिटपुट कांवरियों को बाबाधाम जाने का सिलसिला जारी हो चुका है। जबकि कुछ ही दिनों बाद भगवा वस्त्रधारी लाखों कांवरिये सुल्तानगंज से उत्तरवाहिनी गंगा का पवित्र जल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम में जलार्पण के लिए निकल पड़ेंगे। यह भी पढ़ें- नौ दिनों में लंबित कार्यों को पूरा करना विभागों की परीक्षाप्रशासन की तैयारी इस दौरान बांका जिले से होकर गुजरने वाला कांवरिया पथ पूरी तरह शिवमय हो जाएगा। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करना जिला प्रशासन के साथ-साथ सभी संबंधित विभागों की सबसे बड़ी...