प्रयागराज, अगस्त 28 -- प्रयागराज, संवादददाता। सावन मास के अंतिम दिन कटघर स्थित भोलेगिरी मंदिर में पुजारी महेश चंद्र त्रिपाठी की अगुवाई में भगवान भोलेनाथ का भव्य शृंगार किया गया। भगवान का अभिषेक कर महाआरती की गई।मंदिर में शृंगार-दर्शन करने और जलाभिषेक करने के लिए होड़ लगी रही। इस मौके पर अंजना केसरवानी, राजेश केसरवानी, मयंक त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा रोहितेश्वर धाम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...