भोली गांव में जामुन तोड़ने पर किशोर को पीटा
इटावा औरैया, जून 22 -- भरथना। गांव भोली निवासी कैलाश बाबू ने बताया कि रविवार शाम करीब 6:30 बजे उसका बेटा रोहितास गांव के बाहर खेतों में बकरियां चरा रहा था। इसी दौरान उसने खेत के पास खड़े जामुन के पेड़ से जामुन तोड़कर खा लिए। आरोप है कि इसी बात को लेकर एक व्यक्ति ने उसे पकड़कर उसके साथ जमकर मारपीट कर दी। मारपीट के बाद रोहितास घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसकी मां शिकायत लेकर आरोपी पक्ष के घर पहुंची, जहां अभद्र व्यवहार किए जाने का भी आरोप लगाया गया। जिस जामुन के पेड़ को लेकर विवाद हुआ, वह संबंधित व्यक्ति का नहीं है। पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर देकर मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.