मऊ, फरवरी 22 -- मऊ, संवाददाता। जनपद के समस्त तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने मुहम्मदाबाद गोहाना तहसील सभागार में जनसुनवाई की। इस दौरान कुल 112 शिकायतें प्राप्त हुई। इनमें से सात शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया। इसके अलावा 4 शिकायतों के निस्तारण के लिए टीमों का गठन कर मौके पर भेजा। जनसुनवाई के दौरान जय किशन प्रजापति निवासी गाजीपुर बस्ती अतिक्रमण हटाने के संबंध में, श्याम बिहारी निवासी भोलीपुर आने-जाने के लिए रास्ता दिलाने के संबंध में, नर्मदा निवासी तवाककलपुर वरासत करने के संबंध में, रामकुमार निवासी देवकली देवलास अतिक्रमण किए जाने के संबंध में जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर समाधान की मांग किया। जनसुनवाई में राजस्व विभाग के अधिक शिकायतों के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने राजस्व एवं पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.