गोपालगंज, अप्रैल 18 -- गोपालगंज, विधि संवाददाता । जमीन पर कब्जा करने के मामले में कुचायकोट थाने में दर्ज केस में जेल में बंद भोला पांडेय सहित चार की नियमित जमानत याचिका पर सोमवार को जिला सत्र न्यायाधीश तीन सह एमपी एमएलए विशेष कोर्ट के न्यायाधीश राजेंद्र कुमार पाण्डेय की कोर्ट में होगी। शनिवार को सुनवाई करते हुए प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश गीता गुप्ता की कोर्ट ने मामले को आगे की सुनवाई के लिए एमपी एमएलए विशेष कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया। इसकी जानकारी देते हुए जिला लोक अभियोजक देववंश गिरि उर्फ भानु गिरि ने बताया कि ज्यादा उम्मीद है कि सोमवार को इस मामले में भी केस डायरी की मांग की जाएगी तथा इसी मामले में दायर अन्य अग्रिम जमानत याचिकाओं के साथ ही इसकी भी सुनवाई 22 अप्रैल को ही होगी। यह भी पढ़ें- हमलावर की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज मालूम हो कि इ...