मेरठ, मई 22 -- शुक्रवार को भोला झाल गंग नहर पर नहाने आए तीन युवकों के मोबाइल फोन व हजारों की नगदी समेत कीमती सामान चोरी हो गये। आरोप है कि पुलिस में शिकायत करने के बावजूद उनकी रिपोर्ट दर्ज नही हुई और न ही माल बरामद हुआ। शुक्रवार को रॉबिन निवासी न्यू गोविंदपुरी कंकरखेड़ा व उनके साथियों अभय सिंह, तरुण के मोबाइल नगदी चोरी हो गए। इतना ही नहीं नहाने गए तीनों के कपड़े तक नहीं छोड़े गए। युवकों ने घर से कपड़े मंगाकर पहन कर पुलिस को लिखित शिकायत की। पीड़ितो ने पुलिस अधिकारियों से मिलकर शिकायत करने की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...