बगहा, फरवरी 7 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय तृतीय भोला जी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट शनिवार से नगर के बाद रमना मैदान में शुरू हो जाएगा। नगर के बड़ा रमना मैदान के मोनार्क क्रिकेट क्लब के ग्राउंड पर टी 20 के मुकाबले खेले जाएंगे। भोला जी फाउंडेशन के जिया इकबाल ने बताया कि हर साल की भांति इस साल भी टूर्नामेंट कराया जा रहा है। जिसमें नेपाल की टीमों के साथ-साथ पटना, सिवान, गोपालगंज, सोनपुर रेलवे, गया, नालंदा, मोतिहारी इत्यादि विभिन्न जिलों की टीम में भाग लेंगे। जिसमें विजेता टीम को 100000 रुपये का नगद इनाम दिया जाएगा। जबकि उपविजेता को 50000 रुपये का इनाम दिया जाएगा। विजेता और उपविजेता दोनों को ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.