हरिद्वार, अप्रैल 15 -- हरिद्वार, संवाददाता। भोलागिरी आश्रम के 98वें वार्षिक उत्सव के अवसर पर बुधवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बैंडबाजों और भव्य झांकियों से सुसज्जित शोभायात्रा भोलागिरी आश्रम से नगर कोतवाली होते हुए हरकी पैड़ी पहुंची। हरकी पैड़ी पर पूजा अर्चना के बाद शोभायात्रा नगर भ्रमण करते हुए बिल्केश्वर मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया। भोलागिरी आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी तेजेसानंद ने कहा कि सनातन धर्म संस्कृति विश्व की सबसे महान संस्कृति है। सेवा और संस्कृति के केंद्र भोला गिरी आश्रम की परंपरांओं को निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि संत महापुरूषों द्वारा स्थापित ज्ञान परंपरा के अनुसरण से जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.