वाराणसी, फरवरी 3 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। कफ सिरप तस्करी मामले में सारनाथ थाने में दर्ज केस में पुलिस ने सोमवार को वारंट बी के तहत सोनभद्र से भोला प्रसाद और कानपुर से विनोद अग्रवाल को लाकर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इसके बाद उन्हें सोनभद्र और कानपुर जेल भेज दिया गया। सारनाथ थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि कफ सिरप तस्करी में परशुरामपुर की पीडी फार्मा के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। जांच में सामने आया कि प्रयागराज के फैजुल रहमान ने एमके हेल्थकेयर फर्म से कागज पर ही 79600 बोतल कफ सिरप बेची थी। फैजुल रहमान को गिरफ्तार किया गया था। उसकी फर्म की जांच में कानपुर नगर के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पटकापुर निवासी विनोद अग्रवाल की फर्म अग्रवाल ऐंड ब्रदर्स का नाम आया। विनोद ने ही अपनी फर्म...