सोनभद्र, जनवरी 21 -- सोनभद्र। उत्तर प्रदेश की प्राथमिक शिक्षक संघ विंध्याचल मंडल के संगठन मंत्री भोलानाथ अग्रहरि बनाए गए। दुद्धी ब्लाक के अध्यक्ष भोलानाथ अग्रहरि को विंध्याचल मंडल का मांडलिक संगठन मंत्री के पद पर निर्वाचित किए गए। प्रदेश संगठन मंत्री/जिलाध्यक्ष सोनभद्र योगेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि जनपद सोनभद्र से मांडलिक संगठन मंत्री अनुमोदन पूरे जनपद के समस्त जिला पदाधिकार/ ब्लॉक पदाधिकारी एवं शिक्षकों के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। इस मौके पर जयप्रकाश राय, हुकूम चन्द्र, सर्वेश गुप्ता, राजेश कुमार जायसवाल, अशोक कुमार सिंह, जितेंद्र चौबे, नवीन गुप्ता, अमित कुमार चौबे, शशांक चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.