भागलपुर, दिसम्बर 8 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहर के भोलानाथ अंडरपास में जलजमाव की समस्या लगातार बनी हुई है, जिससे दक्षिणी क्षेत्र के लोगों का आवागमन मुश्किलों भरा हो गया है। नगर निगम की ओर से हर सुबह डिसेल्टिंग मशीन लगाकर पानी निकाला जाता है, लेकिन शाम होते-होते पूरा अंडरपास फिर से जलमग्न हो जाता है और आवागमन पूरी तरह ठप हो जाता है। रविवार को भी यही स्थिति देखने को मिली, जब दिनभर जलजमाव की वजह से इस रास्ते पर आवागमन ठप रहा। इस जलजमाव के कारण पैदल चलने वालों, बाइक सवारों और छोटे वाहनों के लिए अंडरपास पार करना बेहद जोखिम भरा हो गया है। पानी की गहराई और अंदर के गड्ढों का अंदाजा न लगा पाने के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं। स्थानीय लोगों में नगर निगम के प्रति भारी नाराजगी है। उनका कहना है कि निगम सिर्फ पानी निकालकर औपचारिकता पूरी करता है, लेकिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.