गोरखपुर, मार्च 31 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। अशोकनगर वार्ड के भोलाजीपुरम जलनिकासी के लिए 01.02 करोड़ रुपये से नाली और सम्पवेल का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा अशोकनगर में 2.27 करोड़ रुपये की जलनिकासी की दो और परियोजनाओं को स्वीकृति मिली है।'हिन्दुस्तान' ने 'बोले गोरखपुर' की कड़ी में 2 अगस्त 2025 के अंक में अशोकनगर के भोलाजीपुरम (खरैया पोखरा) की जलनिकासी की समस्या को 'तीन साल में खोदाई से आगे नहीं बढ़ा सम्पवेल का काम' शीर्षक से प्रकाशित किया था। अब सीवरेज एवं जलनिकासी योजना के तहत भोलाजीपुरम में प्रयास डेन्टल क्लिनिक से पम्प हाउस तक व विभिन्न गलियों में आरसीसी नाली व पम्प हाउस का निर्माण का कार्य की स्वीकृति मिल गई है।समस्या का समाधान होने पर विद्यानन्द यादव, महेन्द्र कुमार दुबे, विजय बहादुर यादव परमात्मा सिंह, बीरेन्द्र मल्ल,विवेक गिरी...